उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पिछले तीन दिनों से कथित गोहत्या के बाद हुई हिंसा को लेकर तनाव बना हुआ है.
हिंसा में एक पुलिस अफ़सर और एक स्थानीय व्यक्ति की हत्या हो चुकी है और कई लोग अभी भी गंभीर रूप से घायल हैं.
तीन लोगों को गिरफ़्तार भी किया गया है और 20 से ज़्यादा लोगों की तलाश जारी है.
इस सबके बीच सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि आख़िर एकाएक बुलंदशहर के एक छोटे से गाँव में गायों के इतने कंकाल एक साथ कैसे पहुँचे?
बुलंदशहर से हापुड़ जाने वाले राजमार्ग पर क़रीब आधे घंटे की दूरी पर चिंगरावठी पुलिस चौकी पड़ती है जो सोमवार को हुई हिंसा का केंद्र थी.
इससे सटी हुई एक पतली सी सड़क खेतों के भीतर जाती है और क़रीब डेढ़ किलोमीटर बाद आप महाव गाँव पहुँच जाते हैं.
ये वही गाँव है जहाँ जानवरों के या स्थानीय लोगों के मुताबिक़ गायों के कंकाल बरामद हुए थे.
गाँव में एक भयावह ख़ामोशी है क्योंकि आधे से ज़्यादा घर बंद पड़े हैं. लगभग सभी घरों के इर्द-गिर्द मवेशी दिखते हैं और भागीरथ नाम के एक व्यक्ति ने हमारे इस सवाल का जवाब दिया कि, क्या किसी की गायें कम हैं या लापता चल रही हैं.
उन्होंने कहा, "यहाँ तो सभी के मवेशी हैं. मेरी समझ से किसी के भी मवेशी कम नहीं हैं."
तो फिर रविवार की उस रात एकाएक क़रीब एक दर्जन गायों के कंकाल कहाँ से आए? ये पूछे जाने पर वो कहते हैं, "सुना तो यही है कि गायों के झुंड को काट डाला गया था वहाँ. क्या पता गायें कहाँ की थीं."
महाव में कोई भी व्यक्ति इस बारे में बात करने को तैयार नहीं. पिछले दो दिनों से पुलिस की दबिश जारी है, कई मुस्लिम परिवारों के घरों पर ताले लगे हैं और तमाम हिंदू भी फ़रार चल रहे हैं.
कंकाल कैसे पहुंचे?
ऐसे में सवाल उठना लाज़मी है कि दर्जन भर कंकाल यहाँ कैसे पहुँचे.
अगर कुछ स्थानीय लोगों की बात मानी जाए तो, "रविवार रात महाव में गोकशी की बड़ी घटना हुई".
लेकिन गाँव के ठीक बग़ल में अगर रात को दर्जन भर पशुओं की हत्या हुई भी तो दो बड़े सवालों का जवाब किसी के पास नहीं.
पहला ये कि दर्जन भर पशुओं को मारने के लिए कितने लोग पहुँचे और कहाँ से आए. फिर वे ग़ायब कैसे हो गए.
दूसरा ये कि दर्जन भर पशुओं को मारते समय जो कोलाहल मचता है उसे रात के सन्नाटे में किसी गाँव वाले ने क्यों नहीं सुना.
Subscribe to:
Comments (Atom)
बुलंदशहर तक कहाँ से पहुँचे गायों के कंकाल?: ग्राउंड रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पिछले तीन दिनों से कथित गोहत्या के बाद हुई हिंसा को लेकर तनाव बना हुआ है. हिंसा में एक पुलिस अफ़सर और एक स्थ...
-
खेल डेस्क. भारत ने रविवार को वेस्टइंडीज को गुवाहाटी में हुए पहले वनडे में आठ विकेट से हरा दिया । उसकी इस जीत में रोहित शर्मा ने 150 और कप्त...
-
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पिछले तीन दिनों से कथित गोहत्या के बाद हुई हिंसा को लेकर तनाव बना हुआ है. हिंसा में एक पुलिस अफ़सर और एक स्थ...
-
与此案不相关的邓文迪被扯进来, 引起更多的议论。有人为邓文迪鸣不平,认为她比一般傍大款的女孩强太多, 是主宰自己命运的女强人。 在中文媒体的讨论中,邓文迪往往被当作女性学习的榜样,职业女性成功和励志的标志。许多人认为邓文迪出自中国普通人家, 通过自己的刻苦努力 ,成为具有影响...