Sunday, October 21, 2018

लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दिलाने के मामले में कोहली के रनों का औसत सचिन से ढाई गुना ज्यादा

खेल डेस्क. भारत ने रविवार को वेस्टइंडीज को गुवाहाटी में हुए पहले वनडे में आठ विकेट से हरा दिया। उसकी इस जीत में रोहित शर्मा ने 150 और कप्तान विराट कोहली ने 140 रन का योगदान दिया। विराट का यह 36वां वनडे शतक है। इनमें 31 वनडे ऐसे रहे, जिनमें उनके शतक के बाद टीम इंडिया मैच जीतने में सफल रही। सफलतापूर्वक लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट का बल्लेबाजी औसत 98.25 रन का है। वे इस मामले में सचिन तेंडुलकर से ढाई गुना आगे हैं। जीतने वाले वनडे मुकाबलों में सचिन का औसत 37.55 रन का ही रहा था।

60 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने वाले दुनिया के 5वें बल्लेबाज
विराट ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 22वीं बार शतक लगाया है। इनमें से 20 बार टीम इंडिया टारगेट चेज करने में सफल रही। विराट ने ये 20 शतक 78 वनडे की सिर्फ 75 पारी में लगाए हैं। सफलतापूर्वक लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाने में वे सचिन से आगे हैं। सचिन 127 वनडे में 14 शतक ही लगा पाए थे

300+ का टारगेट चेज करते हुए 8वीं बार शतक लगाया
विराट कोहली ने 300 से ज्यादा रन का टारगेट चेज करते हुए आठवीं बार शतक लगाया है। 300+ का टारगेट चेज करते हुए दुनिया का कोई भी बल्लेबाज चार से ज्यादा शतक नहीं लगा पाया है।

विराट ने अब तक 53 वनडे में भारतीय टीम की अगुआई की। इस दौरान उन्होंने 14 शतक लगाए। कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में वे दूसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग हैं। पोंटिंग ने 230 वनडे की 220 पारियों में 22 शतक लगाए हैं

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पांचवीं बार 2000+ रन
विराट ने इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 2000 रन पूरे किए। उन्होंने पांचवीं बार एक साल में 2000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंडुलकर और श्रीलंका के महेला जयवर्धने की बराबरी की।

सबसे कम पारियों में 36 शतक का रिकॉर्ड
विराट ने 212 वनडे की 204 पारियों में 36 शतक बना लिए हैं। वे सबसे कम पारियों में 36 वनडे शतक बनाने वाले बल्लेबाज बने। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंडुलकर (311 पारी) के नाम था। टेस्ट-वनडे मिलाकर विराट ने 386 पारियों में 60 शतक लगाए। सचिन ने इसके लिए 426 पारियां खेली थीं। 

विराट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 60 शतक पूरे किए। वे 60 शतक बनाने वाले दुनिया के 5वें बल्लेबाज हैं। उनसे आगे सचिन (100 शतक), ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (71 शतक), श्रीलंका के कुमार संगकारा (63 शतक) और दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस (62) हैं। 

बुलंदशहर तक कहाँ से पहुँचे गायों के कंकाल?: ग्राउंड रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पिछले तीन दिनों से कथित गोहत्या के बाद हुई हिंसा को लेकर तनाव बना हुआ है. हिंसा में एक पुलिस अफ़सर और एक स्थ...